छत्तीसगढ़ के मशहूर रंगकर्मी सत्यदेव दुबे को पद्मभूषण

Posted on February 11, 2011. Filed under: Web News | Tags: , , , , , , , , , |

गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मशहूर सत्यदेव दुबे को पद्मभूषण दिये जाने की घोषणा हुई. श्री सत्यदेव दुबे के कई चर्चित फिल्मों के डायलॉग व स्क्रीनप्ले लिखे है. इनमें अंकुर (1974), निशांत (1975), भुमिका (1977), जुनून (1978), कलयुग (1980), आक्रोश (1980), विजेता (1982) व मंडी (1983) शामिल है. श्री दुबे 1971 में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से नवाजे गये. उन्हे प्रख्यात फिल्मकार श्याम बेनेगल की फिल्म ‘भुमिका’ के स्क्रीनप्ले के लिए 1978 मे नेशनल फिल्म अवार्ड मिला. इसी तरह 1980 में उन्हे फिल्म ‘जुनून’ के लिए बेस्ट डायलॉग मे फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया.

सत्यदेव दुबे (जन्म १९३६) भारत के जानेमाने नाटककार, पटकथा लेखक, फिल्म व नाट्य निर्देशक रहे हैं। उनका जन्म छत्तीसगढ़  के बिलासपुर नगर में हुआ। निर्देशक के रूप में उन्होंने १९५६ में काम शुरू किया। 

छत्तीसगढ़ मे पद्म अवार्ड

पं. मुकुटधर पांडे – 1976 पद्मश्री

हबीब तनवीर – 1983 पद्मश्री व 2002 पद्मभूषण

तीजनबाई – 1987 पद्मश्री व 2003 पद्मभूषण

राजमोहन देवी – 1989 पद्मश्री

धरमपाल सैनी – 1992 पद्मश्री

डॉ. ए. टी. दाबके – 2004 पद्मश्री

मेहरून्निसा परवेज़ – 2005 पद्मश्री

पूनाराम निषाद – 2005 पद्मश्री

डॉ. महादेव पांडॆ – 2007 पद्मश्री

जे. एम. नेल्सन – 2008 पद्मश्री

गोविन्दराम निर्मलकर -2009 पद्मश्री

डॉ सुरेन्द्र दुबे – 2010 पद्मश्री

डॉ पुखराह बाफना – 2011 पद्मश्री

साभार:पत्रिका

अधिक जानकारी के लिए http://en.wikipedia.org/wiki/Satyadev_Dubey

Read Full Post | Make a Comment ( None so far )

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़

Posted on February 12, 2010. Filed under: Uncategorized | Tags: , , , , |

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़

दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल यूथ फिल्म फेस्टिवल में पहली बार छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिला. यहाँ के प्रसिद्ध रंगकर्मी अनूप रंजन पांड़े को निर्देशक और अभिनेता टीनू आनन्द, अभिनेत्री नफीसा अली के साथ जूरी में है. तीन दिनी फेस्टिवल का बुधवार को आखिरी दिन था. इसमें ऑस्ट्रेलिया और ईरान समेत कई देशों की 60 से ज्यादा शार्ट और फीचर फिल्में प्रदर्शित की गई. फिल्मों का प्रदर्शन जेएनयू के थियेटर और श्रीराम सेंटर में किया गया.

साभार-दैनिक भास्कर

04-02-2010

Read Full Post | Make a Comment ( None so far )

Liked it here?
Why not try sites on the blogroll...